करछना: करछना क्षेत्र में तेज बरसात के दौरान कई गरीबों का कच्चा खपरैल घर ढहा मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट
तहसील करछना क्षेत्र में सोमवार को तेज बरसात होने से कई गरीब परिवार वालों के लिए आफत बन गई। इस दौरान कचरी गांव के राधेश्याम पटेल, रामानंद सागर, घटवा सोंनाई निवासी सविता का कच्चा खपरैल घर पानी के रिसाव से गिर गया। अब इन परिवार वालों के सामने बरसात के दिनों में सिर छिपाने के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है।