करछना: चकपूरे कला गांव में महीनों से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने से परेशान होकर ग्रामीणों ने मामा भांजा पावर हाउस का किया घेराव
रीवा रोड मामा भांजा उपकेंद्र से जुड़े चकपूरे कला गांव में करीब 1 महीने से ट्रांसफार्मर खराब है,लोगों के मुताबिक कई बार इसकी शिकायत की गई,लेकिन करीब माह भर बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया,ऐसे में आज मंगलवार को ग्रामीणों ने परेशान होकर मामा भांजा उप केंद्र का घेराव किया,कहा अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।