चोरी के शक में पहले भीड़ ने की जमकर धुनाई, फिर अस्पताल पहुंचते ही होने लगा कथित चोर! पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा! बिहार के नालंदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक की पहले लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो वहां से भी भागने की कोशिश करने लगा!
मामला बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले का है। जहां स्थानीय लोगों ने सूरज कुमार नाम के युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से छुड़ाकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।