Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
DPRORohtas
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण रोहतास सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
Patna, Bihar
| Nov 12, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को उप परियोजना निदेशक (आत्मा) रोहतास सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
आस्था के महापर्व छठ के स्वागत को तैयार रोहतास! 🌅 माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देश पर सासाराम के बेदा तालाब घाट पर साफ-सफाई, सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत-अभिनंदन को रोहतास तैयार है। 🙏 #IPRD #bihargovernment #publicservice #chhathparv #cmsamrat
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में आज दिनांक 12.11.2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया। प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में पुरूष निर्वाचक 1184383, महिला निर्वाचक 1060388 एवं तृतीय जेंडर निर्वाचक 56, कुल 2244827 है। प्रारूप प्रकाशन के साथ सामान्य नागरिकों के अवलोकन हेतु निर्वाचक सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक निबंधन कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन कार्यालय और BLO के पास उपलब्ध है। जहां कोई व्यक्ति निर्वाचक सूची में अपने नाम की स्थिति देख सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 11.12.2026 तक दावा /आपत्ति प्राप्त की जायेगी। दावा/आपत्ति ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और BLO को दी जा सकती है। फार्म-6 के माध्यम से नया नाम जोडा जायेगा, स्थान परिवर्तन हेतु प्रपत्र- 8 भरना होगा, प्रपत्र 7 के द्वारा मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले निर्वाचकों का नाम विलोपित किया जायेगा। कोई व्यक्ति विशेष दावा / आपत्ति की अवधि में अधिकतम 10 फार्म –07 ही दे सकेंगे, इससे अधिक नहीं। नाम जोड़ने हेतु अर्हता तिथि - 01.01.2027 के साथ-साथ 01.04.2027, 01.07.2027 एवं 01.10.2020 भी मान्य होगी। अर्थात इन तिथियों को 18 वर्ष की उम्र धारित करने वाले नागरिक निर्वाचक सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। रोहतास जिला का लिंगानुपात एवं निर्वाचक जनसंख्या अनुपात मानक से कम है, जिसका तात्पर्य है कि योग्य नागरिकों विशेषतः महिला नागरिकों का नाम जोड़ने की आवश्यकता है, इसको ध्यान में रखते हुए 21 एवं 22 नवम्बर 2026 तथा 05 एवं 06 दिसम्बर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई योग्य व्यक्ति पंजीकरण से वंचित न रह जाय। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दी गयी, BLA-2 की नियुक्ति हेतु पुनः अनुरोध किया गया तथा प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची की हार्ड प्रति उन्हें उपलब्ध करायी गयी। #IPRD #ECI #PublicService Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज आयुक्त, पटना प्रमंडल द्वारा रोहतास जिले में छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संपर्क पथों की स्थिति, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई। आयुक्त, पटना प्रमंडल की समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया कि जिले के सभी खतरनाक एवं संवेदनशील छठ घाटों को चिह्नित करते हुए वहां लाल कपड़े से स्पष्ट रूप से मार्किंग कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को संभावित खतरे वाले स्थानों की जानकारी पहले से मिल सके और वे उन स्थानों पर जाने से बचें। ऐसे घाटों एवं स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लोगों के बीच आवश्यक सावधानी एवं जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी छठ घाटों का शत-प्रतिशत भौतिक निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसमें सरकारी एवं नगर निकायों के घाटों के साथ-साथ निजी स्तर पर संचालित एवं निर्मित छठ घाटों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। कोई भी घाट निरीक्षण से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक घाट पर जल की गहराई, संभावित खतरनाक स्थलों, सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच पथ तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से सत्यापन किया जाए। संवेदनशील एवं खतरनाक स्थलों पर लाल कपड़े से मार्किंग कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी एवं संबंधित वरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधीन सभी घाटों के निरीक्षण के उपरांत प्रमाण-पत्र समर्पित करेंगे। इसी क्रम में नगर आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाटों का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र के किसी भी घाट को निरीक्षण से वंचित नहीं रखा जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्धारित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हों। छठ घाटों की तैयारियों की प्रभावी निगरानी एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिले में 30 वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों एवं सभी नगर निकाय क्षेत्रों में छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण करने, संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को चिह्नित करेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जिले के कुल 205 छठ घाटों पर स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ किया जा सके। इसके अतिरिक्त, छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा जिले के 40 थानों के लिए मजिस्ट्रेट के साथ क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इन टीमों को किसी भी आकस्मिक घटना, अप्रिय स्थिति अथवा आपात सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने एवं संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना या आपात परिस्थिति में न्यूनतम समय में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षित पहुंच पथ, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महान पर्व है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। अतः प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिले के सभी सरकारी एवं निजी छठ घाटों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। #IPRD #chhathparv #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
चकिया में हत्या कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, पिता-पुत्र गिरफ्तार पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में उद्भेदन करने का दावा किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 42 वर्षीय व्यक्ति और उसका 16 वर्षीय पुत्र शामिल है।।।।।।।।।।।।।।।। #ChakiaPolice #MurderCase #EastChamparanNews #MotihariNews #Todays24CrimeNews
Patna Rural, Patna | Nov 12, 2026
चकिया में नो एंट्री नहीं, मौत को खुला न्योता! 14 वर्षीय मासूम की जान गई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल चकिया शहर में आखिर और कितनी जानें जाने के बाद प्रशासन की नींद टूटेगी? पर्व का समय है, बाजारों में भारी भीड़ है, लेकिन शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था कहां है? नो एंट्री लागू कराने की जिम्मेदारी जिन संबंधित अधिकारियों की है, आखिर वे अपनी जिम्मेदारी कब निभाएंगे? क्या प्रशासन किसी और हादसे और मौत का इंतजार कर रहा है? #ChakiaNews #MohammadAkeeb #ChakiaAccident #NoEntryInChakia #AdministrationAccountability
Patna Rural, Patna | Nov 12, 2026
छठ महापर्व की पहली तैयारी 🌾 #chhathmahaparv #chhathpujareels #reelsvíral #chhathpuja2026 #gehu
Patna Rural, Patna | Nov 12, 2026
आस्था के महापर्व छठ के स्वागत को तैयार रोहतास; सज-संवर रहा छठ घाट माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देश पर काराकाट के सोनवर्षा तालाब घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु घाट की साफ सफाई, रंग-रोगन, सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा। लोक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व छठ पर सभी रोहतास जिलेवासियों का सादर स्वागत एवं अभिनंदन। रोहतास है स्वागत को तैयार! #iprd #chhathparv #bihargovernment #publicservice #cmsamrat
Patna, Bihar | Nov 12, 2026