धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने चंबल गार्डन से अवैध बजरी का परिवहन करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध बजरी का परिवहन के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार साथ ही ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया है। पुलिस ने चम्बल गार्डन के पीछे से एक ट्रैक्टर स्वराज बिना नम्बरी मय ट्रॉली को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को रुकने के इशारा किया था। जिसके बाद चालक बजरी को आम रास्ते पर खाली करके भागने लगा जिसको पकड़ा।