धौलपुर: बाईपास पर रास्ते में रोककर युवक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
राजाखेड़ा बाईपास पर 3-4 युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित युवक संदीप पुत्र रविन्द्र ठाकुर निवासी गांव बरेह मोरी धौलपुर की ओर से निहालगंज पुलिस थाना धौलपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है