धौलपुर: मोरोली मोड़ स्थित पुलिया के पास पूर्व सरपंच से मारपीट कर हवा में की फायरिंग
नेशनल हाईवे पर शनिवार रात कार सवार आधा दर्जन लोगों ने बसई नीम के पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी पीड़ित के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। बसई नीम के पूर्व सरपंच मुरारी लाल (53) पुत्र नारायण सिंह ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार रात को वह अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे।