धौलपुर: राजाखेडा बाईपास पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद निहालगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद निहालगंज थाना पुलिस ने रविवार को मारपीट करने वाले चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाही को लेकर निहालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि 9 जुलाई को पीड़ित के द्वारा चार नामजद लोगो के द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।