धौलपुर: मिडवे के पास धौलपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस को पीछे से बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली मारी टक्कर 2 सवारी घायल
धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में मिडवे के पास धौलपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस को पीछे से बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार आरोपियों ने बस के ड्राइवर से मोबाइल और बस की चाबी छीन ली। जिसके बाद ट्रैक्टर लेकर आरोपी वापस पीछे लौट गए। घटना में दो यात्रियों के बीच चोंटे आई हैं।