हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने रसियाबड़ के टाटवाला से शराब तस्करी के आरोप में 2 को गिरफ्तार, बरामद हुए 50 टेट्रा पैक
श्यामपुर पुलिस ने रसियाबड़ स्थित टाटवाला से 50 पव्वे देशी शराब के 50 टेट्रा पैक के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी महावीर और राजकुमार यूपी के बदायूं के रहने वाले हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे करीब जारी प्रेस नोट में बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।