हरिद्वार: जमालपुर के द्वारिका विहार में वर्कशॉप में खड़ी कार बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
जमालपुर के द्वारिका विहार में वर्कशॉप में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। वर्कशॉप के कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत का बाद आग पर काबू पा लिया। घटना बुधवार रात साढ़े 9 बजे की है। कार मालिक ने एक व्यक्ति पर कार में साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।