हरिद्वार: मुठभेड़ में गिरफ्तार स्मैक तस्कर के फरार हुए दूसरे साथी की जल्द होगी गिरफ्तारी, रोशनाबाद में एसएसपी ने दी जानकारी
देर रात ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 101.50 ग्राम स्मैक के साथ बरेली निवासी नजाकत नाम के तस्कर को दबोचा गया। रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे आरोपी आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगी। उसकी धरपकड़ के लिए लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।