हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने JKT कलस्टर से एक शराब तस्कर को दबोचा, बरामद की देसी शराब की चार पेटियां
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने JKT कलस्टर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल है जो पीठ बाजार का निवासी है। जिसके कब्जे से देसी शराब की चार पेटियां भी बरामद हुई है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।