हरिद्वार: रेगुलेटर पुल के पास बाइक सवार दो नशा तस्करों और ज्वालापुर पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार
बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे करीब ज्वालापुर में स्मैक तस्करों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट के अनुसार बाईक सवार दो को पुलिस ने जटवाड़ा पुल के पास चेकिंग के लिए रोका लेकिन दोनो फरार हो गए, पीछा करने पर दोनों ने फायरिंग कर दी, रेगुलेटर पुल के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में नजाकत अली के पैर में गोली लगी जबकि एक फरार हो गया।