कोल: मीट व्यापारियों से मारपीट के मामले में मुआवजे और कार्रवाई की मांग, मुस्लिम समुदाय ने DIG को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jun 4, 2025 अलहदादपुर में मीट व्यापारियों से मामले में अब आरोपितों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग उठी है। मुस्लिम समुदाय और एएमयू के छात्र एकजुट होकर बुधवार दोपहर डीआईजी कार्यालय पहुंचे। डीआईजी प्रभाकर चौधरी को उनके द्वारा चार सूत्रीय एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में आरोपितों पर कार्रवाई और परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है।