कोल: मडराक में शादी की शॉपिंग कर लौट रहे युवक की मैक्स की टक्कर से मौत, दोस्त घायल, 7 जून को होनी थी शादी
Koil, Aligarh | Jun 4, 2025 मडराक में शादी की शॉपिंग करके लौट रहे युवक की बाइक को मैक्स ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हुआ है। 24 वर्षीय किशन की 7 जून को शादी होनी थी। वह अपने बहनोई और दोस्त के साथ शादी की शॉपिंग कर बहनोई के गांव लौट रहा था। इस दौरान मडराक में बाइक मैक्स ने टक्कर मार दी।