कोल: चिलकोरा में 32 बीघा चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों के साथ भाकियू सुनील ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Koil, Aligarh | Jun 4, 2025 चिलकोरा में 32 बीघा चरागाह भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे का मामला गरमाया गया है। इस मुद्दे को लेकर भाकियू (सुनील) ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की है। यूनियन ने प्रशासन पर चरागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराने में नाकामी का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस जमीन पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है।