कोल: कुराना में शादी समारोह से लौट रही गाड़ी का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, 2 की मौत, 6 घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 4, 2025 कुराना में शादी समारोह से लौट रही कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 2 की मौत हो गई और 6 लोग घायल है। एटा निवासी रामसिंह अपने परिवार के लोग और पड़ोसियों के साथ मंगलवार शाम एटा से पलवल शादी में जाने के लिए निकले थे। देर रात्रि वह शादी समारोह से वापस कार से एटा लौट रहे थे। मध्यरात्रि 2 बजे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।