कोल: अलीगढ़ में नगर निगम ने 30 वर्ष बाद सरकारी आवास को कराया कब्जा मुक्त, तत्कालीन अवर अभियंता ने किया था कब्जा
Koil, Aligarh | Jun 4, 2025 अलीगढ़ में 30 वर्षों से सरकारी भवन पर हो रखे अवैध कब्जे को नगर निगम ने कब्ज़ा मुक्त कराया है। यह कब्जा तत्कालीन अवर अभियंता गय्यूर अहमद के द्वारा किया गया था। 30 वर्षों से हो रहे कब्जे को लेकर नगर निगम की टीम पुलिस बल और अधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर मौक़े पर पहुंची। इस दौरान नगर निगम की टीम ने कब्जा मुक्त करते हुए अपना बोर्ड लगाया है।