कोईलवर: सकड्डी चतुर्मास महायज्ञ में संतों का आध्यात्मिक समागम, यज्ञ स्थल सनातन धर्म की महिमा से गुंजायमान हुआ
कोईलवर के सकड्डी में आयोजित चतुर्मास महायज्ञ के पावन अवसर पर मंगलवार को त्रिदंडी स्वामी के शिष्य जनार्दनाचार्य के सानिध्य में भव्य धर्मसम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं धर्माचार्यों का आगमन हुआ। शाम पांच बजे तक चले धर्मसम्मेलन में भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म की अविरल धारा प्रवाहित होती रही।