बड़वारा: बड़वारा से कटनी मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों छात्र, पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज के विरोध में सड़कों पर उतरे
Badwara, Katni | Aug 19, 2026 कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्र-छात्राओं और युवाओं का आक्रोश भड़क उठा है। बड़वारा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं लामबंद होकर जिला मुख्यालय कटनी पहुंचे और शासन के इस निर्णय के विरुद्ध जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।