बड़वारा: ग्राम सुड्डी की नदियों में रेत का अवैध उत्खनन जारी, प्रशासन रोकने में नाकाम
Badwara, Katni | Feb 19, 2026 बड़वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम सुड्डी के नदियों में रेत का अवैध उत्खनन खुलेआम हो रहा है जिसपर प्रशासन रोक लगाने में नाकाम है। बताया गया है कि स्थानीय रेत माफिया के द्वारा नियम को ताक में रखकर नदियों के बीच धार से रेत का उत्खनन किया जा रहा है।