संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने की पहल पर अनिल बलूनी का जताया आभार, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने की सराहना
हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक आयोजनों को फिर से जीवित करने की दिशा में की जा रही पहल के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इस तरह के प्रयासों से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को नई पहचान मिलेगी और विलुप्त होती जा रही परंपराओं को फिर से जीवंत करने में मदद मिलेगी। दोनों ने इस पहल को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Pauri, Garhwal | Nov 21, 2026