# 2027 विधानसभा चुनाव: श्रीनगर सीट पर किसका होगा राजतिलक?
# धन सिंह रावत बनाम गणेश गोदियाल – दो दिग्गजों की सियासी टक्कर में दांव पर होगी राजनीतिक प्रतिष्ठा!
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पौड़ी जनपद की श्रीनगर विधानसभा सीट पर सियासी चर्चाएं तेज होने लगी हैं। एक ओर भाजपा के कद्दावर नेता एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल। दोनों नेताओं की राजनीतिक पहचान और श्रीनगर में मजबूत पकड़ इस सीट को प्रदेश की चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल करती है।
📊 देखिए चुनावी मुकाबले के पिछले आंकड़े
2012: गणेश गोदियाल ने डॉ. धन सिंह रावत को 5,063 मतों से हराया।
2017: डॉ. धन सिंह रावत ने 8,698 मतों से जीत दर्ज की।
2022: महज 587 वोटों के अंतर से डॉ. धन सिंह रावत ने जीत हासिल की।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 2027 में दोनों नेता एक बार फिर आमने-सामने होंगे? या फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी व्यापक भूमिका को देखते हुए दोनों में से कोई एक दूसरी विधानसभा सीट का रुख करेगा?
क्या श्रीनगर विधानसभा को नया राजनीतिक नेतृत्व मिलेगा? क्या दो बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा की लड़ाई में स्थानीय मुद्दे और विकास के सवाल केंद्र में रहेंगे?
2027 का चुनाव श्रीनगर की सियासत में कई नए समीकरण और संभावनाएं लेकर आ सकता है।
📺 देखिए श्रीनगर विधानसभा सीट का विस्तृत राजनीतिक विश्लेषण।
विशेष राजनीतिक विश्लेषण |
#UttarakhandPolitics #Election2027 #SrinagarAssembly #DhanSinghRawat #GaneshGodiyal #PauriGarhwal #UttarakhandElection #PoliticalAnalysis #पहाड़खबरसारLive
Pauri, Garhwal | Nov 21, 2026