अंकिता की मां फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- सरकार के खिलाफ बोला तो परिवार का पता नहीं चलेगा!
अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह भावुक होकर अपना दर्द बयां करती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मामले का संज्ञान लिया है।
IG ने देहरादून SSP को जांच के आदेश दिए हैं। परिवार से शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज करने, धमकी देने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
Pauri, Garhwal | Nov 21, 2026