सुनेल: संवाद कार्यक्रम के तहत सुनेल में शिक्षक संघ ने सीबीईओ से किया संवाद
Sunel, Jhalawar | Aug 23, 2024 जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी संवाद कार्यक्रम के तहत सुनेल में शुक्रवार को शिक्षक संघ द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद शर्मा से संगठन का संवाद कार्यक्रम रखा गया।झालावड़ शाखा जिलाध्यक्ष सीताराम गोड ने संगठन की रीति नीति को बताते हुए कहा कि संगठन शिक्षा हित, शिक्षक हित,समाज हित की बात करता है। इस दौरान कई शिक्षक शामिल रहे।