सुनेल: जोनपुरा चौराहे के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकराए युवक की हुई मौत
Sunel, Jhalawar | Aug 24, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के जौनपुरा चौराहा के पास रोड़ पर खड़ी ट्रॉली से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई,जबकि एक युवक घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसनेर निवासी विनोद व उसका मित्र प्रताप सिंह सुनेल से सुसनेर जा रहे थे।उसी दौरान जोनपुरा चोराहे के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई और मौके पर विनोद की मौत हो गई,जबकि प्रताप सिंह घायल हो गया।