लखीसराय: जिला पदाधिकारी पहुंचे चानन प्रखंड कार्यालय, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंगलवार अपराह्न 4:40 बजे जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चानन प्रखंड कार्यालय पहुंचे.उनके साथ अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार मौजूद थे. जिला पदाधिकारी ने चानन प्रखंड कार्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रखंड स्तरीय जनता दरबार जनगणना एवं सहयोग शिविर को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. मननपुर उच्च विद्यालय में मॉडल स्कूल संचालक की तैयारी का जायजा लिया.