बंजरिया: उ म वि सिसवा बिनटोली के एचएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिक्षक ने जनप्रतिनिधि व अधिकारी से की लिखित शिकायत
उ म वि सिसवा बिनटोली के एचएम के द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिक्षक ने जनप्रतिनिधि व अधिकारी से लिखित शिकायत की है। शिक्षक ने विद्यालय के एचएम द्वारा ठीकेदार के नाम पर राशि की अवैध निकासी के साथ मीड डे मील व अन्य आरोप लगाया है। मामले में प्रभारी बीएओ ने विद्यालय की जांच की जहां पंजी नही दिखाया गया। जिसको लेकर दो पेज का स्पष्टीकरण एचएम से पूछा गया है।