इछावर: जिले के झोलिया पुर में राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण
सीहोर: राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों के संबंध में कलेक्टर एसपी ने निरीक्षण किया। कलेक्टर बाला गुरु,एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने ग्राम झोलियापुर में राज्यपाल मंगू भाई पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दशा निर्देश अमले को दिए।