इछावर: ब्रिजिश नगर में महिला ने अपने ही शरीर पर कैंची मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सीहोर: जिले के इछावर थाना अंतर्गत ब्रिजिश नगर में महिला ने अपने शरीर में कैंची मारकर की आत्महत्या। इछावर थाना अंतर्गत ग्राम ब्रिजिश नगर में एक महिला के द्वारा अपने ही शरीर में जगह-जगह कैंची मार कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला का नाम मनीषा बाई है।पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच कर शुरू कर दिया है।