इछावर: अहमदपुर में नाबालिग बच्ची की मौत पर निकला कैंडल मार्च, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
सीहोर: जिले के अहमदपुर में नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में कैंडल मार्च निकाला गया। जिले के अहमदपुर में नाबालिक बच्ची के मौत के मामले में न्याय की मांग की लिए कैंडल मार्च निकाला गया जो अहमदपुर के प्रमुख मार्ग से होकर गुजरा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। न्याय की मांग को लेकर निकले कैंडल मार्च में कई जनप्रतिनिधि, नेता भी मौजूद रहे।