इछावर: जिले के दोराहा जोड़ पर भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
सीहोर: जिले के दोराहा जोड़ पर भीषण सड़क हादसा। एंबुलेंस की टक्कर से एक युवक की मौत एक गंभीर। एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि दोराहा जोड़ पर एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं एक गंभीर है। पुलिस ने एंबुलेंस को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।