इछावर: इछावर में बाइक हुई चोरी, CCTV फ़ुटेज आया सामने
सीहोर: जिले के इछावर में बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। इछावर में बाइक चोरी की वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इछावर थाना अंतर्गत बैंक के सामने का यह वीडियो बताया जा रहा है जहां बाइक चोरी की वारदात को चोरों न अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।