नम आंखों से धनुताल में विसर्जित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं
50 से अधिक जागरण पंडालों की प्रतिमाओं के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर हुआ स्वागत
कोंच। शारदीय नवरात्र महोत्सव के समापन पर बुधवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से अधिक देवी जागरण पंडालों की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा देर शाम धनुताल पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद गोताखोरों की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां दुर्गा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
शोभायात्रा में डीजे, बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए जय माता दी और अगले बरस जल्दी आना के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और भंडारों के माध्यम से प्रतिमाओं का स्वागत किया गया। महिलाओं और युवतियों ने घरों के दरवाजों पर रंगोलियां सजाकर मातारानी का अभिनंदन किया। प्रशासन की ओर से निर्धा�
Konch, Jalaun | Oct 21, 2026