धनुतालाब पर नम आंखों से किया मातारानी का विसर्जन
कोंच। नगर में बुधवार को मातारानी की प्रतिमाओं का धनुतालाब में नम आंखों से विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। धनुतालाब पर एनडीआरएफ की टीम तैनात रही। एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक, एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, तहसीलदार मनोज कुमार, कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह, सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह, नगर पालिका कर्मचारी और एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही।
#कोंच #जालौन #konchnews #jalaunnews #localnews
Konch, Jalaun | Oct 21, 2026