तिगांव: क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने देशी कट्टा के साथ आरोपी को सराय बाईपास से किया काबू
अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर देशी कट्टा के साथ आरोपी को सराय बाईपास से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी देशी कट्टा को मथुरा से किसी व्यक्ति से शौक के लिए ₹5000 में खरीद कर लाया था।