तिगांव: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को नया पुल पल्ला से किया काबू
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नया पुल पल्ला से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया था। मामले में गहनता से जांच के लिए आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल अक्टूबर महीने में पल्ला थाना एरिया से चोरी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी में डिलीवरी बॉय हैl