तिगांव: सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच ने जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को आगरा नहर पट्टी से किया काबू
अपराध शाखा टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आगरा नहर पट्टी से फरीदाबाद के आसपास के रहने वाले चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों से ₹19400 नकद व जोड़ी ताश बरामद की गई है।