तिगांव: सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को राजीव कॉलोनी से किया काबू
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से राजीव कॉलोनी एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांजा को कोसी में किसी व्यक्ति से 2500/-रु में मुनाफा कमाने के लिए खरीद कर लाया था।