तिगांव: SEC12 मे पश्चिम बंगाल में महिलाओं और हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम डीसी को सोपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे महिलाओं व हिन्दू परिवारों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर स्वर्गीय श्रीमति सुनीता अरोरा चेरिटेबल ट्रस्ट ने माननीय राष्ट्रपति जी के नाम डी.सी साहब को आज ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उपरोक्त ट्रस्ट की चेयरपर्सन दीपांशी अरोड़ा ने लिखा है कि 47 दिन पहले ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद संदेशखाली की घटना सामने आ रही है।