तिगांव: बीपीटीपी थाना पुलिस ने दुकानदार पर कॉपीराइट एक्ट में धोखाधड़ी का किया मुकदमा दर्ज
बीपीटीपी थाना की पुलिस ने एक दुकानदार पर कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दुकानदार एक नामी के कंपनी का लेवल लगाकर बोतलबंद पानी बेच रहा था। कंपनी के फिल्ड अधिकारी रवि कुमार ने पुलिस को दी आज अपनी शिकायत में बताया कि वह सहयोगी के साथ गांव बड़ौली में सर्वे के लिए गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है