बिसवां: नगरपालिका के मैरिज हॉल में इनरव्हील क्लब द्वारा एक दिवसीय नेत्र परीक्षण एवम स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
Biswan, Sitapur | Jul 12, 2024 इनरव्हील क्लब बिसवां उड़ान के तत्वावधान में नगर पालिका मैरिज हाल में एक निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने फीता काटकर किया।जिसमें 159 मरीजो का नेत्र परीक्षण 152 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 35 मरीजों को चिन्हित कर सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया।