बिसवां: जहांगीराबाद में ईदगाह के पास पुलिया से टकराकर गड्ढे में ट्रक पलटने से चालक की हुई मौत, साथी हुआ घायल
Biswan, Sitapur | Jul 11, 2024 नेपाल से नोएडा जा रहा एक ट्रक सीतापुर बहराइच मार्ग पर जहांगीराबाद कस्बे में ईदगाह के पास अनियंत्रित हो गया और पुलिया से टकराकर गड्ढे में जाकर पलट गया। जिसके अंदर फंस कर चालक की मौत हो गई और उसका साथी घायल है। ट्रक का आगे का हिस्सा कीचड़ में धस जाने के कारण 13 घंटे चले प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। ट्रक रांगा धातु की प्लेटें लेकर नोएडा जा रहा था।