बिसवां: रेउसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का DM ने लिया जायजा, SP के साथ चहलारी घाट पुल से कावड़ मेले के घाट का किया निरीक्षण
Biswan, Sitapur | Jul 11, 2024 रेउसा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जिलाधिकारी सीतापुर अभिषेक आनंद ने पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के साथ जायजा लिया। गुरुवार को गौलोक कोंडर के जंगल टपरी पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी से स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंध में किए गए राहत कार्य की जानकारी ली व राहत बचाव के निर्देश दिए।