बिसवां: पत्थर शिवाला बिसवां पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सावन माह की तैयारियों का लिया जायजा
Biswan, Sitapur | Jul 11, 2024 सावन मास पत्थर शिवाला बिसवां में पूजन के लिए आने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा इंतजामों की जांच करने पहुंचे जिले के डीएम अभिषेक आनंद और एसपी चक्रेश मिश्रा ने वहां का जायजा लिया। सावन माह भर चलने वाले मेले के लिए यातायात, मार्ग की साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम एसपी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।