बिसवां: रेउसा ब्लॉक संसाधन केंद्र डिजिटल उपस्थिति के विरोध में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
Biswan, Sitapur | Jul 11, 2024 प्राथमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षक संघर्ष समिति की ब्लॉक इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल हाजिरी के विरोध में 2 बजे से 5 बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक धरना बीआरसी पर किया गया।धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा की सरकार बिना भौगोलिक स्थितियों की समीक्षा किये हुए लगातार डिजिटल हाजिरी के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है।