बिसवां: भानपुर बाजार में स्वास्थ्य टीम की छापेमारी में अस्पताल छोड़कर भागे संचालक और झोला छाप डॉक्टर, दो अस्पतालों को दी नोटिस
Biswan, Sitapur | Jul 10, 2024 झोलाछाप डाक्टरो की चेकिंग अभियान को लेकर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अरबिद बाजपेई ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की भानपुर बाजार मे संचालित हो क्लीनिकों की जांच की। जिसमें पब्लिक क्लीनिक व एक अन्य क्लीनिक पर छापा मार कार्यवाई की गई। कार्यवाई के दौरान क्लीनिक मे ढेर सारी दवा, इंजेक्शन व ड्रिप चढवाते मरीज तो पाए गए लेकिन मौके से दोनो क्लीनिक संचालक फरार हो गए।