नव नियुक्त DDC शिप्रा विजय चौधरी ने प्रस्तावित जीविका दीदी हाट का लिया जायजा
जमुई जिले की नव नियुक्त उप विकास आयुक्त शिप्रा विजय चौधरी के द्वारा झाझा बस स्टैंड स्थित एसजीएसवाई (SGSY) भवन का निरीक्षण किया गया। यह जीविका दीदी हाट स्थल के लिए प्रस्तावित है। इस दौरान घूम- घूम कर भवन के चारों ओर स्थिति का जायजा लेते हुए पूरे परिसर का अवलोकन किया गया। साथ ही मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है। उक्त जानकारी सोमवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।
इस अवसर पर खासकर उन्होंने स्थल की साफ-सफाई, मरम्मत एवं बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर
डीपीआरओ बीरेंद्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका संजय कुमार सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण मौजूद थे। #jamuibihar #jamuitopnews #ddcjamui #zilaprashasan
Jamui, Jamui | Aug 31, 2026