जमुई: पलंग पर चढ़कर करैत सांप ने सगी दो बहनों को डं^सा, छोटी बहन की गई जा^न
जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर अहरा गांव में सोए अवस्था में करैत सांप ने अनिल यादव की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी और 08 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी को डं^स लिया। घटना की जानकारी दोनों बहनों ने परिजन को दी। इसके बाद पलंग पर बिस्तर में लिपटकर बैठे करैत सांप को मारा गया और फौरन दोनों बहनों को इलाज के लिए रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर मनीष कुमार ने छोटी बहन प्रियांशु कुमारी को मृ^त घोषित कर दिया। #jamuibihar #snacks #snakebite #viral #viralreelsシ #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Aug 31, 2026